फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के धंधे की देखभाल करने वाले मोहम्मद अशाद का मकान जमींदोज

Fri, 26 Feb 2021 12:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
अतीक अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : File
माफिया की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई के क्रम में बृहस्पतिवार को अतीक अहमद केधंधों केकेयरटेक मो. अशाद को करोड़ों की चोट पहुंचाई गई। विकास प्राधिकरण ने करेली में अवैध रूप से बन रहे उसकेआलीशान मकान को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज करवा दिया।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी मो. अशाद का मकान गिराते समय मलबा जेसीबी पर गिर गया। हादसे में जेसीबी चालक बाल-बाल बचा। - फोटो : prayagraj
पीडीए की टीम दोपहर 12 बजे केकरीब करेली में एसडीएम चौराहे केपास स्थित अशाद केमकान पर पहुंची। मकान निर्माणाधीन था ऐसे में फिलहाल वहां कोई नहीं मिला। करीब आधे घंटे बाद चार बुलडोजरों से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई गई। दो घंटे तक चली कार्रवाई में मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी मो. अशाद का मकान गिराते समय मलबा जेसीबी पर गिर गया। हादसे में जेसीबी चालक बाल-बाल बचा। - फोटो : prayagraj
ध्वस्तीकरण केदौरान एक जेसीबी भीतर ही फंसी रह गई जिसकेचलते वह मलबे केनीचे दब गई। गनीमत रही कि ड्राइवर बाल-बाल बच गया। पीडीए केविशेष कार्याधिकारी आलोक पांडेय ने बताया कि  मकान का निर्माण बिना नक्शा पास कराए चल रहा था। जिसकेसंबंध में पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।

4 of 5
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी मो. अशाद का मकान गिराता प्रयागराज विकास प्राधिकरण का जेसीबी। - फोटो : prayagraj

तीन मंजिला मकान, 300 वर्ग गज में निर्माण

जिस मकान को ध्वस्त कराया गया, उसका निर्माण करीब 300 वर्ग गज जमीन पर किया गया था। फिलहाल तीन मंजिल तक निर्माण हो चुका था। पीडीए अफसरों का कहना है कि भूमि के स्वामित्व की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी मो. अशाद का मकान गिराते समय मलबा जेसीबी पर गिर गया। हादसे में जेसीबी चालक बाल-बाल बचा। - फोटो : prayagraj

करेली में कर रखी थी अवैध प्लाटिंग

चकिया निवासी मो. अशाद अतीक का बेहद करीबी है और अवैध प्लाटिंंग समेत उसकेअन्य धंधों की देखरेख करता है। पिछले साल आठ सितंबर को करेली केआंधीपुर गांवमें ही करीब 10 बीघा जमीन पर की गई उसकी अवैध प्लाटिंग को पीडीए ने उजाड़ दिया था। इसके अलावा जून में चकिया निवासी मकसूद अहमद से पांच लाख रंगदारी मांगने में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें