पांच सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
वार्ता में तय हुआ कि प्रधान संगठन भाजपा के साथ मिलकर आगे काम करेगा। भाजपा ज्वाइन करने के दौरान अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने समर्थन देने के साथ ही 5 सूत्री मांग पत्र भी रखा। सीएम योगी को संबोधित इस मांग पत्र में गौशाला के चारे का भुगतान प्रति माह के अंत तक सुनिश्चित करने, ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों का मैटेरियल मार्केट रेट पर लागू होने, क्षेत्र पंचायत की निधि से हर क्षेत्र पंचायत में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए सदन की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई।
इसके अलावा राशन की दुकान की देखरेख का प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभासद को पूर्ण दायित्व दिए जाने और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष की तरह क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मानदेय व चेयरमैन की भांति सभासदों को मानदेय दिए जाने की मांग की गई है। इन मांगों पर सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि सीएम योगी तक यह मामला पहुंचाया जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि प्रधान संगठन के पदाधिकारियों की सीएम से मुलाकात भी करवाई जाए।
उधर कमल ने कहा कि उन्होंने भाजपा को समर्थन देने के लिए काई शर्त नहीं रखी है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कमल और सत्येंद्र को पार्टी का पट्टा ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक पीयूष रंजन निषाद, वाचस्पति, राजमणि कोल, पूर्व विधायक नीलम करवरिया, प्रभाशंकर पांडेय, अमरनाथ यादव, विभव नाथ भारती, आशीष गुप्ता, अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
ब्लाक प्रमुख करछना ने सपा छोड़ थामा भाजपा का दामन
ब्लाक प्रमुख करछना सरोज द्विवेदी ने सपा का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं। शनिवार को करछना में हिंदूपुर स्थित अनघ मंडपम में भाजपा प्रत्याशी डा. केपी श्रीवास्तव के एक अभिनंदन समारोह में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान कई ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों ने भाजपा ज्वाइन की। इस मौके पर पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह , सांसद डा. रीता जोशी के साथ डा. भगवत पांडेय , कलेक्टर पांडेय, अंशुमान सिंह, राजेश शुक्ला, ब्रह्मचारी शोभनारायण द्विवेदी, रिंकू सिंह, राजीव सिंह, ज्ञान सिंह पटेल, ओपी सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।