फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हाईवे पर पशु कारोबारी से ढाई लाख की टप्पेबाजी, बाइक से कार टकराने के बाद किसी ने बैग उड़ाया

Sat, 02 Dec 2023 01:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उतरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर कस्बा निवासी इश्तियाक अहमद पशु कारोबारी हैं। पुलिस के अनुसार भुक्तभोगी पशु कारोबारी शनिवार सुबह अपनी कार से कहीं जा रहे था। हंडिया-कोखराज हाईवे के सर्विस लेन पर जैसे ही वह सोरांव थाना क्षेत्र के बढ़ैया गांव के सामने पहुंचा था कि उसकी कार एक बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव थाना क्षेत्र के बढ़ैया गांव के सामने हंडिया-कोखराज हाईवे पर पशु कारोबारी से ढाई लाख रुपये की टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार से बाइक में टक्कर लगने के बाद हुए विवाद के बीच किसी ने कार में रखा ढाई लाख रुपये से भरा बैग उड़ा दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन













उतरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर कस्बा निवासी इश्तियाक अहमद पशु कारोबारी हैं। पुलिस के अनुसार भुक्तभोगी पशु कारोबारी शनिवार सुबह अपनी कार से कहीं जा रहे था। हंडिया-कोखराज हाईवे के सर्विस लेन पर जैसे ही वह सोरांव थाना क्षेत्र के बढ़ैया गांव के सामने पहुंचा था कि उसकी कार एक बाइक से टकरा गई। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान किसी ने कार में रखा ढाई लाख रुपये से भरा बैग उड़ा दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी बोले टप्पेबाजी की है घटना
 
इस मामले में डीसीपी गंगापार अभिषेक भारती का कहना है कि घटना लूट की नहीं बल्कि टप्पेबाजी की है। पशु कारोबारी कार से जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप लगाया कि कारोबारी की कार से उन्हें टक्कर लगी। इसी दौरान कार में रखा ढाई लाख रुपये नगदी से भरा बैग उड़ा दिया गया। पिस्तौल सटाकर लूट का आरोप गलत है और कारोबारी की तहरीर में भी ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें