फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 30 डिग्री के पार, बादलों ने जमाया डेरा, आज बारिश के आसार 

Fri, 05 Feb 2021 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज से बृहस्पतिवार को दिन में सूरज की तल्खी  से तापमान 30 डिग्री के पार हो गया। दिन में तपिश बढ़ी और रात में चक्रवाती हवाओं ने फिर ठिठुरन बढा दी। देर रात बादलों ने धमाचौकड़ी के बीच डेरा भी जमा लिया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह कोहरा फिर बदरी रहेगी। इस बीच बूंदाबांदी और बारिश के साथ ओला वृष्टि के भी आसार हैं।
विज्ञापन


31 जनवरी से चार फरवरी तक पांच दिन में अधिकतम तापमान करीब छह डिग्री तथा न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री छलांग लगा चुका है। बढ़ते तापक्रम के कारण मौसम के करवट लेने का अनुमान मौसम विज्ञानी जता चुके हैं। तीन दिन से दिन में चटक धूप ने लोगों को कड़क ठंड से राहत तो दी लेकिन रात में ठिठुरन बनी रही। सर्द-गर्म हो रहे मौसम के बीच बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्यिसय और न्यूनतम तापमान 24 घंटे में स्थिर होकर 8.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

वातावरण में नमी का स्तर भी असंतुलित रहा। आर्द्रता अधिकतम 94 और न्यूनतम 49 प्रतिशत मापी गई। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रवाती हवाएं सक्रिय हैं। पश्चिमी इलाकों से बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में मौसम में बदलाव करने आ रही हैं। रात को बादलों की धमाचौकड़ी से संकेत मिल रहे हैं कि बारिश एक बार फिर ठंड और शीतलहरी का कारण बनेगी। फिलहाल मौसम में बदलाव हवाओं की सक्रियता पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें