खुशी रहना जरूरी
खुश रहने के शरीर में हार्मोन होते हैं कि नहीं, इस विषय पर कई शोध हुए हैं। जिसमें पाया गया कि चार हार्मोन डोपामाइन, सेरोटोनिन, ऑक्सीटोसिन व एंडोर्फिस का शरीर में अलग-अलग रोल है। उदाहरण के तौर पर जब व्यायाम करते हैं, तो शरीर में दर्द होता है, इस दौरान डोपामाइन हार्मोन का स्राव होता है, जो पेन को कम करने का काम करता है। इसे पेन किलर भी कहा जाता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह नियमित व्यायाम करें और पौष्टिक आहार का सेवन करें। ऐसा करने से उनके अंदर खुशी का संचार होगा। - डॉ. हारा प्रसाद पटनायक, कटक, ओडीशा
40 उम्र के बाद कैसे हो गर्भधारण
वर्तमान में अपना कैरियर बनाने के चक्कर में शादियां देर से हो रही हैं। जिसके कारण प्रगनेंसी की समस्या खड़ी हो रही है। जिसके निदान के लिए कई उपाय सामने आये हैं। जिसमें दवा के माध्यम से समस्या को दूर करना व पीआरपी (प्लेटलेट रिच प्लाज्मा) जिसमें ब्लड से प्लाज्मा को निकालकर ओवरी में इंजेक्ट किया जाता है। जिससे प्रगनेंसी होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वहीं भारत सरकारी की नई गाइड लाइन के अनुसार अंडदान करके भी प्रेगनेंसी हो सकती है। जिसमें महिलाओं की 50 वर्ष व पुरूष की 55 वर्ष निर्धारित की गई है। - डॉ. ऋषिकेश पाई, ट्रस्टी, फिगो।
ओवरी में सिस्ट होने पर क्या करना है
पीरियड के दौरान अगर किसी भी कारण से अल्ट्रासाउंड किया जाता है और उसमें सिस्ट पांच सेंटीमीटर से कम है तो घबराने की जरूर नहीं है। वह समय के साथ अपने आप चली जाती है। मगर वही सिस्ट अगर कॉम्पलेक्स होती है, तो उसका इलाज जरूरी है। वहीं अगर महीना बंद हो जाता है और ओवरी में एक सेंटीमीटर भी सिस्ट है तो उसपर ध्यान देने की जरूरत है। हर सिस्ट कैंसर का कारण नहीं होती है। वहीं अगर महीना होने के दौरान पांच सेंटीमीटर से अधिक सिस्ट है, तो उसका भी इलाज जरूरी है। - डॉ. अमृता चौरसिया, विभागाध्यक्ष, स्त्री रोग विभाग, एमएलएन