फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauni Amavasya : पर्व से पहले हाईअलर्ट, माघ मेला क्षेत्र में चला ‘ऑपरेशन स्वीप’, आरएएफ ने संभाला मोर्चा

Thu, 08 Feb 2024 11:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शाम पांच बजे के करीब शुरू हुए इस अभियान में डीआईजी डाॅ. राजीव नारायण मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। संदिग्धों से पूछताछ भी की। पर्व के मद्देनजर हनुमान मंदिर, संगम नोज समेत मेला क्षेत्र के प्रत्येक संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
मौनी अमावस्या के पहले संगम तट पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौनी अमावस्या से पहले माघ मेला क्षेत्र में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षित तरीके से पर्व संपन्न कराने के लिए बुधवार को मेला क्षेत्र में ऑपरेशन स्वीप चलाया गया। इसके तहत पूरे मेला क्षेत्र की अलग-अलग टीमें बनाकर एंटी सबाटोज टीम व डॉग स्क्वॉयड संग फोर्स ने चेकिंग की।

विज्ञापन


शाम पांच बजे के करीब शुरू हुए इस अभियान में डीआईजी डाॅ. राजीव नारायण मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। संदिग्धों से पूछताछ भी की। पर्व के मद्देनजर हनुमान मंदिर, संगम नोज समेत मेला क्षेत्र के प्रत्येक संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। मेला क्षेत्र में पीएसी की 10 कंपनियों के साथ ही एटीएस के कमांडो भी कैंप कर रहे हैं।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आरएएफ को भी मुस्तैद किया गया है। आरएएफ की दो टीमों ने मेला क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है। मेला क्षेत्र की सुरक्षा के लिए चार एडिशनएल एसपी के साथ ही कुल 19 सीओ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


मकर संक्रांति व पौष पूर्णिमा पर्व से इतर इस बार छह सीओ स्तर के अधिकारियों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके अलावा कमांड सेंटर में भी लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है। यहां शिफ्टवार 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जो मेला क्षेत्र में लगे 200 सीसीटीवी कैमरों से मिलने वाली लाइव फीड के जरिए लाइव निगरानी कर रहे हैं।

एंटी क्राइम टीम के साथ एंटी रोमियो टीम भी

मौनी अमावस्या पर मेले में शोहदों पर नजर रखने के लिए एंटी रोमियो टीम भी बनाई गई है। यह टीम सादे कपड़ों में रहकर मनचलों पर कार्रवाई करेगी। इसके अलावा एंटी क्राइम टीम को भी संदिग्ध गतिविधयों पर शिकंजा कसने के लिए अलर्ट किया गया है।

पुलिस आयुक्त की पहल, दिव्यांगों को ई रिक्शा से पहुंचाएंगे स्नान घाट पर
 
प्रयागराज। मौनी अमावस्या पर दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस आयुक्त रमित शर्मा की पहल पर विशेष व्यवस्था की गई है।उनके लिए हेलीपैड पार्किंग से रामघाट तक नि: शुल्क ईरिक्शा की व्यवस्था की गई है। ई रिक्शा से उन्हें घाट तक ले जाया जाएगा और इसके बाद वापस हेलीपैड पार्किंग तक छोड़ा भी जाएगा। माघ मेले में यह पहली बार होगा।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त बोले- शालीनता से पेश आएं श्रद्धालुओं से

मौनी अमावस्या पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को माघ मेला क्षेत्र पुलिस लाइन में एडीजी प्रयागराज जाेन भानु भाष्कर व पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने मातहतों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। मानसरोवर सभागार में हुई बैठक में पुलिस आयुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं से शालीनता से पेश आएं। स्नान घाटों पर स्नान के बाद लोगों को ठहरने न दिया जाए ताकि भीड़ एकत्रित न होने पाए।

एडीजी प्रयागराज जोन ने कहा कि प्रतिबन्धित स्नानघाटों पर जहां कटान है, उस ओर स्नानार्थियों/श्रद्धालुओं को न जाने दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी अच्छे टर्न आउट के साथ उत्साहपूवर्क, सेवाभाव से सतर्कतापूर्वक ड्यूटी संपादित करें। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/प्रभारी माघ मेला डाॅ. राजीव नारायण मिश्र, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, कुंभ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद, पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूकर, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडे, समेत पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें