फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : होटल के कमरे में मिली मैनेजर की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े

Sat, 06 Nov 2021 09:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
विज्ञापन
मौत
विज्ञापन
सिविल लाइंस में हाईकोर्ट चौराहे के पास स्थित एक होटल में शनिवार दिन में ऑपरेशनल मैनेजर शरन घटानी की लाश उसके कमरे से मिली। मैनेजर का शव बिना कपड़ों के बिस्तर पर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके घर वालों को सूचना दी गई है। जाहिरा तौर पर शरीर पर कोई निशान नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि घर वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मूल रूप से दार्जिलिंग का रहने वाला शरन घटानी (45) हाईकोर्ट चौराहे के पास स्थित होटल में ऑपरेशन मैनेजर था। शनिवार को दिन में वह अपने कमरे से काफी देर तक नहीं निकला तो मैनेजर में वेटर को भेजा। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो होटल मालिक योगेश गोयल और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने के बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर शरन का शव बिना कपड़ों के पकड़ा था।

शरीर अकड़ गया था। बगल में शराब की बोतल और मुर्गा भी पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शरन के परिवार वाले कोलकाता में कहीं काम करते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। वे प्रयागराज के लिए चल दिए हैं। शरन ने होटल एक महीने पहले दोबारा ज्वाइन किया था। दो साल पहले भी वह इसी होटल में मैनेजर था लेकिन छोड़कर कहीं और काम करने चला गया था। इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि शरीर में जाहिरा तौर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। घर वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें