फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव बोले : सांस्कृतिक विरासत को संवारने का काम कर रही मोदी-योगी सरकार

Sat, 06 Nov 2021 08:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में पूजन एवं आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण का प्रयागराज के पांच शिवालयों में सजीव प्रसारण किया गया। इस मौके पर भजन-कीर्तन आदि आयोजन भी हुए। अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। मनकामेश्वर मंदिर, दशाश्वमेध महादेव, पड़िला महादेव, सुमेश्वर महादेव और पंचमुखी महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी,  विक्रमाजीत मौर्य आदि शामिल रहे। उप मुख्यमंत्री आदि गुरु शंकराचार्य के प्रयागराज आगमन स्थल हवेलिया झूंसी स्थित वैदिक पाठशाला भी गए और पूजन किया।

विज्ञापन


उन्होंने स्वामी राम गोपाल दास का भी आशीर्वाद लिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य का जीवन मानव जगत के लिए कल्याणकारी मार्गदर्शन और संपूर्ण जगत को सत्य का दर्शन कराता है। केशव ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में धार्मिक सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों का चौमुखी विकास किया जा रहा है। सांस्कृतिक विरासत ही हमारी पहचान है और उस विरासत को संजोने एवं सवांरने का काम केंद्र एवं राज्य सरकारें कर रही हैं। इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

कटघर स्थित भोले गिरि मंदिर में भी केदारनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम का संजीव प्रसारण हुआ। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने मंदिर में रुद्राभिषेक भी कराया। मंत्री ने कहा कि आदि गुरुशंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण से संतों की त्याग और तपस्या का यशोगान चिरकाल तक होता रहेगा। इस दौरान किशोरी लाल जायसवाल, दिलीप केसरवानी आदि मौजूद रहे। मंत्री भाई दूज के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। बहनों ने तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी तक्षकेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


जिले में एम्स की मांग हुई मुखर
प्रयागराज में एम्स की स्थापना की मांग तेज हो गई है। कई संस्थाओं ने पहले से ही इसके लिए अभियान चला रखा है। एक कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीके सिंह ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने यह मुद्दा उठाया। द्वारिका सुपर स्पेशलिस्ट एंड वैलनेस सेंटर के उद्घाटन मौके पर केशव प्रसाद ने भी इसके लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। उप मुख्यमंत्री ने जिले में हुए विकास कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से मतदाता बनने और मतदान में हिस्सा लेेने की भी अपील की। इस दौरान निदेशक डॉ.सुशील सिन्हा, डॉ.एके गुप्ता, गणेश केसरवानी, डॉ.एके राय आदि  मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री यमुना तट आरती में शामिल हुए। कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें