फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ : उधार दिए रुपये मांगने पर अधेड़ की लाठी से पीटकर हत्या 

Mon, 08 Nov 2021 08:32 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
हत्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे हरकेश गांव में उधार दिए गए रुपये मांगने पर अश्वनी कुमार शुक्ला (48) की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे हरकेश निवासी अश्वनी कुमार शुक्ला ने गांव के ही ह्रदयलाल नवासी उर्फ दुम्मा को कुछ दिनों पूर्व कुछ रुपये उधार दिए थे। सोमवार की सुबह करीब सात बजे वह ह्रदयलाल के घर रुपये मांगने पहुंचे। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि गुस्से में आकर हृदयलाल ने अश्वनी के ऊपर लाठी से हमला कर दिया। उनके सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। इससे उनका सिर फट गया। वह वहीं गिरकर तड़पने लगे।

आसपास के लोगों ने देखा तो अश्वनी को गंभीर हालत में उठाकर उनके घर ले गए। परिजन आननफानन में इलाज के लिए रायबरेली ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान लखनऊ अस्पताल में उनकी मौत हो गई। महेशगंज एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था। अब उसे हत्या में दर्ज  किया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें