फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : प्रेमिका से मिलने आए युवक की लाठी और सरिया से पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका सहित कई आरोपी पुलिस हिरासत में 

Thu, 07 Oct 2021 01:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने उसके घर गए प्रेमी को परिजनों ने कुल्हाड़ीएलाठी डंडा व धुरमुस से पीट.पीटकर मार डाला घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और उसे स्वरुपरानी नेहरू अस्पताल लेकर भागीए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आधी रात बाद हुई इस घटना से घर में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


परिवार के सभी सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उदयीपुर गांव के रहने वाले रमेश कुमार पुणे में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। यहां घर पर उनकी पत्नी इकलौते बेटे रोहित कुमार पाल 24 व दो बेटियों के साथ रहती है। बीए की पढ़ाई कर रहे रोहित पाल का पड़ोसी गांव की रहने वाली एक छात्रा से प्रेम प्रसंग हो गया। बुधवार आधी रात को प्रेमिका के बुलाने पर रोहित उसके घर गया। परिजन उसे देख लिए तो पीट.पीटकर मार डाला।

शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो कोतवाली प्रभारी राजकिशोर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। इस दौरान उसकी प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि उसने ही मिलने के लिए अपने प्रेमी को घर बुलाया था। परिजनों ने देखते ही आग बबूला हो गए और उसके रोहित को मौत के घाट उतार दिया। मृतक छात्र के परिजनों की नामजद तहरीर पर फूलपुर पुलिस ने प्रेमिका उसकी मांएपिता व भाई समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

इकलौते बेटे की मौत से बुझ गया घर का चिराग
उदयीपुर गांव के रहने वाले रमेश कुमार पाल को एक बेटा रोहित पाल 24 के अलावा दो बेटियां नेहा 20 और पूजा पाल 16 हैं। इकलौते बेटे रोहित की मौत के बाद उसके घर का चिराग ही बुझ गया। पिता रमेश पाल अभी पुणे में ही हैं। घर पर पत्नी बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। बेटे की हत्या की जानकारी होते ही पुणे से वह भी घर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

पढ़ाई के दौरान हुई थी दोनों में दोस्ती
फूलपुर के उदयीपुर गांव के रहने वाले रमेश पाल के इकलौता बेटा रोहित पाल क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में बीए की पढ़ाई करता था। वहीं पर
पड़ोसी गांव की रहने वाली उसकी प्रेमिका भी बीए की छात्रा है। बताते हैं कि पढ़ाई के दौरान ही दोनों से दोस्ती हुई और प्रेमी प्रेमिका के रूप में बदल गई तथा एक साथ मरने जीने तक की कसमें खा बैठे।

प्रेमिका उसकी मां पिता, भाई समेत पांच नामजद, गिरफ्तार
उदयीपुर गांव के रहने वाले प्रेमी रोहित पाल की हत्या के मामले में रोहित के परिजनों की ओर से उसकी प्रेमिका पिता ओम प्रकाश मां सोनिया और दो भाइयों रोहित व राहुल समेत पांच के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली में दी गई। जिस पर पुलिस ने 304ए147व धारा 34 समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए सभी नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोतवाली उठा लाई और पूछताछ में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें