प्राॅपर्टी-शेयर में निवेश के नाम पर 400 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे अभिषेक द्विवेदी को पुलिस ने रविवार को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसको शरण देने वाले को भी गिरफ्तार किया है। दोनों जल्द ही प्रयागराज लाया जाएगा। यहां पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी सहित विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज है। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। उसको गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। उसकी पत्नी निहारिका द्विवेदी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस की टीमें उसकी भी तलाश कर रही हैं।
अबतक कईआरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
बीते छह जून को शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने अबतक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस ने सबसे पहले अभिषेक के पिता ओमप्रकाश, निहारिका की मां निरुपमा और फिर निहारिका के ड्राइवर को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस को दाे मुख्य आरोपी निहारिका और अभिषेक की तलाश है।,