लजीज व्यंजनों संग हाट बाजार का भी उठा सकेंगे लुत्फ
शिवालय पार्क में लजीज व्यंजनों संग हाट बाजार का भी लुत्फ उठाया जा सकेगा। पार्क में फूड कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। इसमें स्थानीय के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों के खास व्यंजनों की भी दुकानें होंगी। पार्क में ओपन एयर थिएटर भी होगा जहां स्थानीय कलाकारों की नियमित प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही आयोजन भी हो सकेंगे। इसमें बच्चों के लिए अलग पार्क भी होगा।