महंत नरेंद्र गिरी का सील कमरा को खुलवाने की सुनवाई के दौरान जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव ने सीबीआई के रवैये पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। जिला जज ने कहा कि जब कमरे से अब कुछ रिकवरी नहीं करनी है। सील करने के लिए अदालत ने कोई आदेश नहीं दिया था, तो खुलवाने की अनुमति कैसे दे सकता है?
महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु के बाद जांच कर रही सीबीआई टीम ने जिस कमरे में महंत ने फांसी लगाई थी और महंत जिस कमरे में रहते थे, वह कमरा जिससे कागजात सबूतों को इकठ्ठा करने के बाद सीबीआई ने सील कर दिया था। वसीयत से महंत बनने के बाद बलवीर गिरी की ओर से जिला प्रशासन को पत्र लिखकर उसे खुलवाने की मांग की गई थी।
जिला प्रशासन ने सीबीआई को पत्र भेज दिया।