फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela: वसंत पंचमी पर प्रयागराज के संगम तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Wed, 14 Feb 2024 02:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Magh Mela - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में वसंत पंचमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम तट पर स्नान करने के लिए जमा हुए। श्रद्धालुओं ने संगम तट पर स्नान और पूजा की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। लाखों लोगों ने अभी डुबकी लगा ली है।
विज्ञापन


इससे पहले, मंगलवार को बारिश की वजह से मेला प्रशासन ने तमाम व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान प्रशासनिक अफसरों ने सभी स्नान घाटों का निरीक्षण भी किया। मेला प्रशासन का अनुमान है कि इस पर्व पर त्रिवेणी संगम में 50 लाख श्रद्धालु स्नान कर सकते हैं, अभी स्नान जारी है।

प्रशासन का दावा है कि मौनी अमावस्या जैसी तैयारी वसंत पंचमी के लिए भी की गई है। उधर, मेला क्षेत्र में देर रात से ही श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू कर दिया। स्नान के लिए कुल 12 घाट बनाए गए। घाटों पर पुआल और कांसे को भी नए सिरे से बिछाया गया। जहां कीचड़ था वहां रेत डाली गई। संगम पर जलस्तर कम होने की वजह से पोकलैंड मशीन लगाई गई। मशीन का इस्तेमाल रामघाट पर भी हुआ।
विज्ञापन


सिविल डिफेंस के रौनक गुप्ता ने बताया कि अमावस्या की तरह वसंत पंचमी पर भी श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन और पुलिस की मदद के लिए वॉलंटियर्स तैनात हैं। उधर, पुलिस मित्र और पीआरडी के जवान भी मेला क्षेत्र में तैनात हैं। स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल पुलिस और गोताखोर भी घाटों पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें