इनमें से सात माफिया ऐसे भी रहे जो प्रदेश स्तर पर चिह्नित माफिया की सूची में शामिल रहे।
एडीजी जोन के नेतृत्व प्रतापगढ़, कौशाम्बी समेत अन्य जिलों की पुलिस ने न सिर्फ अपराधियों को गिरफ्तार किया बल्कि प्रभावी पैरवी कर उन्हें सजा दिलाने में भी तेजी दिखाई। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत संवेदनशील घटनाओं के 146 मामलों में आजीवन कारावास, 46 वादों में 20 वर्ष तक एवं 227 वादों में 20 वर्ष से कम की सजा अभियुक्तों को दिलाई। इसके अलावा सतत मॉनिटरिंग के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जोन में कुल 10021 स्थानों पर 32,202 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए।
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जोन पुलिस तत्पर है। इस संबंध में बीते वर्ष में प्रभावी कार्रवाई की गई है। नए वर्ष में भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - भानु भाष्कर, एडीजी जोन प्रयागराज