फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एलएलबी के छात्र ने सीएम योगी को दी बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 18 Jul 2024 07:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

देर रात सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्श पर अनिरुद्ध पांडेय निवासी मालवा खुर्द ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पांच दिन के भीतर बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उसका यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एलएलबी के छात्र को सरायइनायत पुलिस ने दबोच लिया है। बुधवार को देर रात सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्श पर अनिरुद्ध पांडेय निवासी मालवा खुर्द ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पांच दिन के भीतर बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उसका यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा।

विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार राय ने बृहस्पतिवार को सुबह दबिश देकर उसे घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया की चर्चा में आने के लिए उसने धमकी भरा पोस्ट एक्श पर डाला था। पुलिस ने आईटी एक्ट और धमकी का केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया।

विज्ञापन

आरोपी अनिरुद्ध की वायरल प्रोफाइल। - फोटो : अमर उजाला।
आरोपी अनिरुद्ध पांडेय की सोशल मीडिया एक्श पर बनाई गई प्रोफाइल तेजी से वायरल हो रही है। उसने अपने को इलाहाबाद विवि का पूर्व छात्रनेता होे के साथ ही भाजपा का मंडल अध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद का नेता बताया है। प्रोफाइल के अनुसार वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ा है। फिलहाल भाजपा के नेता अनिरुद्ध के बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें