फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज आएंगे प्रयागराज, संविधान बचाओ मुहिम के कारवां को बढ़ाएंगे आगे

Sat, 24 Aug 2024 11:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज आ रहे हैं। वह इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। राहुल करीब साढ़े चार बजे एएमए सभागार में पहुंचेंगे। सम्मेलन में अपनी बात रखने के बाद वह बुद्धिजीवियों से भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में शनिवार को संगमनगरी से संविधान सम्मान सम्मेलन की देशव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा। इसकी शुरुआत लोक सभा चुनाव के दौरान लखनऊ से हुई थी।सिविल सोसाइटी की ओर शनिवार को एएमए सभागार में आयोजित इस सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष संविधान की रक्षा और सम्मान को लेकर संदेश देंगे। इस सम्मेलन में संविधान को लेकर पांच अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। एएमए सभागार में संविधान सम्मान सम्मेलन की शुरुआत दोपहर एक बजे होगी। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी इस सम्मेलन में शिरकत करने के बहाने पहली बार अपने गृहनगर प्रयागराज आ रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से जिस तरह संविधान का अपमान किया गया और अनकहे आपातकाल की तरह संसद से लेकर सड़क तक संविधान को ताक पर रखकर देश को कमजोर करने की कोशिश की गई, उसका मुंहतोड़ जवाब राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए दिया था। 

विज्ञापन

संविधान सम्मान सम्मेलन के मुद्दे

संविधान और जाति जनगणना, संविधान और रोजगार का अधिकार, सामाजिक आर्थिक राजनीतिक न्याय और संविधान, संविधान और मोहब्बत की दुकान, संविधान एवं महिला सशक्तिकरण।

संविधान की रक्षा के लिए आगे आना जरूरी : केके रॉय

ह्यूमन राइट्स लीगल नेटवर्क के निदेशक केके रॉय और महासचिव चार्ली प्रकाश ने संविधान सम्मान सम्मेलन के एजेंडे पर बात की। कहा कि वह समय आ गया है जब संविधान के विभिन्न पहलुओं को समझकर उसकी रक्षा की जाए। महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने वाला हमारा संविधान ही है।

विशेष विमान से बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे राहुल गांधी

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार की शाम चार बजे विशेष विमान से बम्हरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने बताया कि वहां से उनका काफिला भगवतपुर रोड से जीटी रोड, मुंडेरामंडी, धूमनगंज, सुलेमसराय से एकलव्य चौराहा, धोबीघाट चौराहे से राणा प्रताप चौराहा होते हुए एएमए सभागार 4:30 बजे पहुंचेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें