फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे वकील, कार्यक्रम में बार की उपेक्षा से हाईकोर्ट के वकील नाराज

Thu, 09 Sep 2021 07:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 सितबंर को प्रयागराज में विधि विश्वविद्यालय और अधिवक्ताओ के लिए प्रस्तावित मल्टी लेबल पार्किंग व चैंबर के निर्माण का शिलान्यास करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट में 11 सितंबर को आयोजित राष्ट्रपति के कार्यक्रम का वकीलों ने बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा इस मामले को लेकर पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि कार्यक्रम में एशिया की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन की उपेक्षा की जा रही है तथा वकीलों को कार्यक्रम में उचित स्थान नहीं दिया जा रहा है न ही उन्हें शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसे लेकर बार कार्यकारिणी ने बैठक में प्रस्ताव पारित किया क्या है कि वह कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे, वहीं दूसरी ओर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी का कहना है की बार के बहिष्कार के प्रस्ताव की जानकारी मिलने पर मुख्य न्यायाधीश ने देर शाम कुछ पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया है। अभी इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है और यदि सब कुछ सकारात्मक रहा तो बहिष्कार का निर्णय वापस भी हो सकता है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 सितबंर को प्रयागराज में विधि विश्वविद्यालय और अधिवक्ताओ के लिए प्रस्तावित मल्टी लेबल पार्किंग व चैंबर के निर्माण का शिलान्यास करने आ रहे हैं। वकीलों का  कहना है कि कार्यक्रम में उनकी उपेक्षा की जा रही है। बार पदाधिकारियो को उचित स्थान कार्यक्रम में नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें