फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : न्यायमूर्ति के बेटे को रसूलाबाद घाट पर दी गई अंतिम विदाई

Mon, 21 Mar 2022 11:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

न्यायमूर्ति दिनेश पाठक के बेटे अनन्य पाठक की रविवार की शाम मोबाइल पर वार्ता करते समय बालकनी से गिरकर मौत हो गयी थी। उनके निधन की जानकारी मिलने पर न्याय जगत में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : एसआरएन हास्पिटल पहुंचे परिजन और अन्य लोग। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दिनेश पाठक के 15 वर्षीय छोटे पुत्र अनन्य पाठक को सोमवार को अंतिम विदाई दी गई। रसूलाबाद घाट पर परिजनों केबीच उनकेशव को मुखाग्नि दी गई। इस दौरान मुख्य न्यायमूर्ति सहित कई न्यायमूर्ति, हाईकोर्ट के अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता सहित उनके रिश्तेदार मौजूद रहे।

विज्ञापन




इसके पहले अनन्य की शवयात्रा सोमवार की दोपहर  बेली रोड स्थित जजेज कालोनी से निकलकर रसूलाबाद घाट पहुंची। उनके आवास पर भी तमाम परिचितों को तांता लगा रहा। रसूलाबाद घाट पर शव पहुंचने के बाद पिता न्यायमूर्ति दिनेश पाठक ने बेटे को मुखाग्नि दी। इस दौरान अंतिम संस्कार में मौजूद हर किसी की आंखे नम रहीं। 



न्यायमूर्ति दिनेश पाठक के बेटे अनन्य पाठक की रविवार की शाम मोबाइल पर वार्ता करते समय बालकनी से गिरकर मौत हो गयी थी। उनके निधन की जानकारी मिलने पर न्याय जगत में शोक व्याप्त हो गया। अनन्य के अंतिम संस्कार में मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर, न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी, न्यायमूर्ति अजय भनोट, न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित, न्यायमूर्ति गौतम चौधरी, न्यायमूर्ति शेखर यादव, न्यायमूर्ति वीके बिड़ला, न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया, न्यायमूर्ति संजय सिंह, न्यायमूर्ति मनीष माथुर, न्यायमूर्ति सीके राय, न्यायमूर्ति शमीम अहमद, रजिस्टार जनरल आशीष गर्ग, रजिस्टर प्रोटोकॉल आशीष श्रीवास्तव, रजिस्टार लिस्टिंग वत्सल श्रीवास्तव, कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश शुक्ला, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा, महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन, पूर्व अध्यक्ष राकेश पांडे बबुआ, पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह,  न्यायमूर्ति दिनेश पाठक के भाई राकेश पाठक, बड़े बेटे विधिज्ञ पाठक आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने जताया शोक
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के अध्यक्ष राधाकांत ओझा की अध्यक्षता में आज हाईकोर्ट में एक शोक सभा आयोजित हुई। जिसमें न्यायमूर्ति दिनेश पाठक के पुत्र की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष नीरज कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह यादव, सत्यम पांडेय, श्यामा चरण त्रिपाठी, संजय सिंह सोमवंशी, यादवेश यादव, संयुक्त सचिव प्रेस आशुतोष त्रिपाठी, ऊष्मा मिश्रा, अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें