हंडिया में सपा कार्यालय में नोट बांटने का वीडियो हुआ था वायरल
गत दिनों हंडिया में समाजवादी पार्टी कार्यालय में पांच-पांच सौ रुपये के नोट बांटने का वीडियो वायरल हुआ था। मौके पर पुलिस पहुंची तो कार्यालय में भीड़ जमा थी। तमाम लोग नीचे उतर रहे थे जबकि बहुत लोग छत पर जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।