फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सिविल लाइंस से छात्रा का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 13 May 2022 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सूचना पर पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। एचडीएफसी बैंक के पास लगे कैमरे में वह अकेले पैदल जाती दिख रही थी। वह बार बार अपने पीछे मुड़कर भी देख रही थी। इसके बाद उसकी लोकेशन नहीं मिली।
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस से बुधवार को एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आस पास के थानों को भी जानकारी दी गई है। नवाब यूसुफ रोड की रहने वाली एक छात्रा सिविल लाइंस स्थित एक स्कूल में पढ़ती है।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह करीब 11 बजे वह घर वालों से यह कहकर निकली कि कापी लेने जा रही है। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी घर वाले ढूंढने लगे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

सूचना पर पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। एचडीएफसी बैंक के पास लगे कैमरे में वह अकेले पैदल जाती दिख रही थी। वह बार बार अपने पीछे मुड़कर भी देख रही थी। इसके बाद उसकी लोकेशन नहीं मिली।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज क  लिया गया है। आस पास के थानों में छात्रा की फोटो भेजकर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके नंबर को सर्विलांस पर भी लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें