फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जस्टिस शेखर बॉबी सराफ का शपथ ग्रहण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शेखर बॉबी सराफ शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अदालत में प्रात:10 बजे आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर उन्हें शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन




न्यायमूर्ति सराफ का जन्म 21 अक्तूबर 1971 को हुआ था। इनके पिता सोहन लाल सराफ भी कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रह चुके हैं। इन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल, कलकत्ता और लॉ मार्टिनियर स्कूल फॉर बॉयज कोलकाता से शिक्षा प्राप्त की। 1996 में बीए किया है। नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू), बंगलूरू से एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद इन्होंने विधि व्यवसाय शुरू किया था।



इन्होंने वर्ष 2000 में फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ ऑफिस, यूनाइटेड किंगडम द्वारा प्रायोजित द यंग इंडियन लॉयर्स प्रोग्राम 2000 के लिए शेवनिंग स्कॉलरशिप भी प्राप्त की है। वह कलकत्ता हाईकोर्ट में आयकर विभाग, सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और सेवा कर विभाग के वरिष्ठ वकील रहे हैं। 21 सितंबर, 2017 को कलकत्ता में उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप नियुक्त हुए थे। उसके बाद 16 सितंबर 2019 को उन्होंने कलकत्ता उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप शपथ ग्रहण की। अब उनका तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें