फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज पहुंचे कांची कामकोटि पीठाधीश्वर, भक्तों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। कांची कामकोटि पीठाधीश्वर शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती बृहस्पतिवार की देर शाम प्रयागराज पहुंचे। यहां मिंटो पार्क स्थित पारेरहाट भवन में पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक बाजपेयी के साथ भक्तों ने शंकराचार्य का स्वागत किया। पूर्व पार्षद राजेश केसरवानी ने बताया कि कांची कामकोटि पीठाधीश्वर अगले कुछ दिन प्रयागराज में ही सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने बताया वाराणसी, अयोध्या होते उनका प्रयागराज आगमन हुआ है। शंकराचार्य का रात्रि प्रवास पारेरहाट भवन में ही रहेगा। इसके पूर्व बांगड़ धर्मशाला के पास उनका आमजनों की ओर से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद ने बताया कि कांची कामकोटि पीठाधीश्वर अशोक बाजपेयी के आवास पर पूजन के साथ विशिष्टजनों से भेंट कर अपना आर्शीवाद देंगे। 20 नवंबर को राजर्षि टंडन मंडपम हॉल में शंकराचार्य का नागरिक अभिनन्दन होगा। 23 नवंबर को पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय राजेन्द्र कुमारी बाजपेयी के रामबाग आवास पर तिरुपति ट्रस्ट से भगवान तिरुपति बाला जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में वह शामिल होंगे। इसके बाद मिंटो पार्क के पास पारेरहाट भवन में शाम को भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें