फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी डोज के लिए फोन करके याद दिलाएगा आईट्रिपलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी डोज के लिए आईट्रीपल सी फोन करके दिलाएगा याद
विज्ञापन

प्रयागराज। कोरोना के मामले जिले में तेजी से बढ़ रहे है। लेकिन टीकाकरण अभियान में दूसरी डोज लेने वालों का आंकड़ा नहीं बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी डोज के प्रति जागरूकता लाने के लिए सोमवार से महाअभियान की शुरुआत की। इसमें निर्धारित समय बीतने के बाद भी दूसरी डोज नहीं लेने वालों को फोन करके दूसरी डोज लगावाने के लिए जागरूक किया जाएगा। ये जिम्मेेदारी आई ट्रिपलसी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

कोरोना टीकेकी पहली खुराक लेने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने दूसरी खुराक नहीं ली है। जबकि संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू किया है। जिसमें आईट्रीपलसी ऐसे लोगों को फोन करके दूसरी डोज लगवाने के लिए याद दिलाएगा। साथ ही सभी ब्लाक में भी कोविड टीके की दवा भेजी गई है। जिससे दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें