Prayagraj News : अतीक-अशरफ हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
अतीक-अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटरों सनी, लवलेश व अरुण के घर पुलिस पहुंची और उनके बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की। एसआईटी ने भले ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है, लेकिन जांच अभी जारी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन तीनों के पीछे आखिर कौन है। पुलिस का कहना है कि वे लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक की विवेचना में किसी चौथे का हाथ सामने नहीं आया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों व उनके परिवार वालों के बैंक ट्रांजेक्शन की भी जांच की,लेकिन कोई बड़ा लेनदेन नहीं मिला।
अतीक व अशरफ को लाइव कैमरों के सामने जिस तरह मारा गया था, उसके बाद आम जनमानस में सबसे बड़ा सवाल यही था कि हत्यारोपियों के पीछे कौन था। पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है, लेकिन चौथे की तलाश में विवेचना अब भी जारी है। क्राइम ब्रांच की एक कुछ दिन पहले हत्यारोपी सनी उर्फ मोहित के हमीरपुर के कुरैरा स्थित पैतृक घर पहुंची। यहां पर सनी व उसके परिवार के सभी लोगों के बैंक दस्तावेज लिए गए। इसके बाद बैंक जाकर पिछले छह महीनों ट्रांजेक्शन की जांच की गई।