फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में अतिथि प्रवक्ता के लिए इंटरव्यू शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि में अतिथि प्रवक्ता के लिए इंटरव्यू शुरू
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से शिक्षक भर्ती पर लगी रोक के बाद अब नए सत्र में विश्वविद्यालय को गेस्ट फैकल्टी का ही सहारा होगा। इसी के मद्देनजर इविवि में अतिथि प्रवक्ता की भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। साथ ही कुछ अन्य विषयों में भी साक्षात्कार की तिथि घोषित की गई है।
अब तक इविवि में 16 विषयों में अतिथि प्रवक्ता भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित हो चुकी है।
इनमें से दो विषयों के लिए साक्षात्कार कराए जा चुके हैं। इंटरव्यू की प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू हो चुकी है। पहले दिन भूगोल विषय और रविवार को संस्कृत विषय में भर्ती के लिए इंटरव्यू आयोजित किया गया। सोमवार को मनोविज्ञान विषय में अतिथि प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इंटरव्यू इविवि के गेस्ट हाउस में आयोजित किया जा रहा है और अभ्यर्थियों को सुबह 9.30 बजे रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जुलाई को दर्शनशास्त्र और 31 जुलाई को रसायन विज्ञान, अंग्रेजी एवं संगीत विषय में अतिथि प्रवक्ता के लिए इंटरव्यू होंगे। वहीं, एक अगस्त को रसायन विज्ञान एवं समाजशास्त्र, दो अगस्त को वनस्पति विज्ञान एवं मानव विज्ञान, चार अगस्त को उर्दू एवं रक्षा अध्ययन, पांच अगस्त को मध्यकालीन इतिहास, सात अगस्त को गणित, आठ अगस्त को पर्यावरण अध्ययन और नौ अगस्त को जंतु विज्ञान विषय में अतिथि प्रवक्ता भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें