फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए इंटरव्यू आज से

विज्ञापन
Interview for Assistant Professor Recruitment from today
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए इंटरव्यू आज से
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया 28 जुलाई से उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में शुरू होने जा रही है। अभ्यर्थियों को तीन साल से भर्ती पूरी होने का इंतजार है। इंटरव्यू शुरू होने के कुछ दिनों बाद से ही अंतिम चयन परिणाम भी जारी होने लगेंगे और अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होगा।
विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती होनी है। इसके अलावा विज्ञापन संख्या 46 के तहत एक विषय वाणिज्य में भी भर्ती होनी है। आयोग ने जिन विषयों में अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित की है, उनमें विज्ञापन संख्या 46 के तहत वाणिज्य और विज्ञापन संख्या 47 के तहत 14 विषय शामिल हैं। अलग-अलग विषयों के साक्षात्कार 21 अगस्त तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इनमें वाणिज्य, गृह विज्ञान, कृषि सांख्यिकी, प्राणि विज्ञान, कृषि शस्य विज्ञान, रसायन विज्ञान, मनोविज्ञान, गणित, कृषि अर्थशास्त्र, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कृषि प्रसार, कृषि रसायन, उद्यानिकी, सैन्य विज्ञान एवं संस्कृत विषय भी शामिल हैं। पहले दिन सोमवार को वाणिज्य विषय में इंटरव्यू के लिए 42, गृह विज्ञान में 27 और कृषि सांख्यिकी में इंटरव्यू के लिए 13 यानी कुल 82 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। वाणिज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के 60, गृह विज्ञान में पांच एवं कृषि सांख्यिकी में चार पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 में से तीन विषयों की लिखित परीक्षा का परिणाम अभी घोषित नहीं किया है जबकि 30 विषयों की लिखित परीक्षा के रिजल्ट आ चुके हैं। इनमें से पहले चरण में 14 विषयों में इंटरव्यू की तिथि घोषित की गई है जबकि 18 विषयों के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तिथि जारी होने का इंतजार है। अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि अन्य विषयों के साक्षात्कार की तिथियां भी जल्द घोषित की जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें