फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा इनर रिंग रोड का काम, तैयारियां पूरी, रोड मैपिंग का कार्य हुआ पूरा

Wed, 29 Nov 2023 02:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

65 किलोमीटर की इस परियोजना का प्रथम चरण का कार्य महाकुंभ से पहले पूरा किया जाना है। जिसमें 30 किमी लंबी इनर रिंग रोड का तीन हिस्सों में निर्माण कराया जाएगा। वहीं करछना से लेकर फूलपुर तक बनने वाले गंगा नदी के पुल की भी तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
INNER RING - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ 2025 की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक इनर रिंग रोड का निर्माण अगले सात दिनों के अंदर शुरू हो जाएगा। जिसके लिए निर्माण स्थल पर कार्यदाई संस्थाओं द्वारा मशीनों को पहुंचाना व अन्य प्रकार की गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं सहसों से मिर्जापुर रोड तक मैपिंग का काम भी पूरा कर दिया गया है। जिसके आधार पर 95 फीसदी भूमि अधिग्रहण का काम भी पूरा हो गया। वैसे तय समय के अनुसार काम को पूरा करना इन संस्थाओं के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा।

विज्ञापन



65 किलोमीटर की इस परियोजना का प्रथम चरण का कार्य महाकुंभ से पहले पूरा किया जाना है। जिसमें 30 किमी लंबी इनर रिंग रोड का तीन हिस्सों में निर्माण कराया जाएगा। वहीं करछना से लेकर फूलपुर तक बनने वाले गंगा नदी के पुल की भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण के अनुसार प्रथम चरण का कार्य महाकुंभ 2025 से पहले पूरा कर लिया जाएगा।


इनररिंग रोड के पहले चरण में नैनी में लवायन कला गांव के पास से इस परियोजना की शुरुआत होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से इस परियोजना के प्रथम चरण को तीन भागों में बांटा गया है। सहसों से ओल्ड जीटी यानी पुरानी ग्रैंड ट्रंक रोड तक 15 किमी और इसके बाद वाले हिस्से मेंं 7.50 किमी लंबी इनर रिंग रोड के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसके लिए दिल्ली की ज्वाइंट स्टॉक लिमिटेड और पश्चिम बंगाल की जीपीटी इंफ्रा संस्था का चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

45 गांवों के चार हजार किसानों की भूमि की गई है अधिग्रहित


बता दें कि इस परियोजना के लिए कराए गए टेंडर में 29 कंपनियों ने हिस्सा लिया था। परियोजना के प्रथम चरण के लिए जिले के 45 गांवों के चार हजार किसानों की 195 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत अधिग्रहीत की गई है। परियोजना में प्रभावित होने वाले किसानों के भूमि, भवनों, बगीचों, कुओं के स्वामित्व का मुआवजा जारी कर दिया गया है।


रीवा रोड से ओल्ड जीटी रोड पर महुआरी, लवाइन कला होते हुए अंदावा के रास्ते इस रिंग रोड को आगे ले जाकर सहसों के पास एनएच-2 से मिला दिया जाएगा। वहीं समय की बाध्यता को देखते हुए बिना देर किए दिसंबर के पहले सप्ताह में रिंग रोड का कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। इसके अलावा गंगा नदी के पुल का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा।


नैनी लवायन कला और ओल्ड जीटी रोड से इनर रिंग रोड के निर्माण कार्य को शुरू करने की तैयारी है। जिसके लिए कार्यदाई संस्थाओं द्वारा लगभग सभी तैयारियां कर ली गई है। दिसंबर के पहले सप्ताह में इनर रिंग रोड का काम शुरू हो जाएगा। - पंकज मिश्रा, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें