गंगा की कटान बन सकती है बाधा
महाकुंभ के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बसाए जाने वाले माघ मेले में इस बार गंगा की कटान भी बाधा बन सकती है। महावीर, त्रिवेणी और काली पांटून पुलों का निर्माण कराने के लिए या तो ड्रेजिंग का सहारा लेना पड़ेगा या फिर दो हिस्से में इन स्थानों पर पांटून पुल बनाने पड़ेंगे। इसलिए कि कटान की वजह से इस बार यहां बीच के बड़ेे हिस्से में रेत का टापू उभर आया है। इससे जहां सेक्टर दो और तीन में बसने वाली दर्जनों आध्यात्मिक-सांस्कृतिक संस्थाओं को दूसरे सेक्टरों में शिफ्ट कराना पड़ेगा।
माघ मेले की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कराई जाएंगी। छह में से जिन चार पांटून पुलों के टेंडर हो गए हैं, उनके निर्माण दो से तीन दिन के भीतर आरंभ करा दिए जाएंगे। शेष दो पुलों और चकर्ड प्लेट मार्गों की भी निविदा कराकर काम जल्द आरंभ करा दिया जाएगा। - दिनेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, कुंभ मेला डिवीजन।