45 गांवों के चार हजार किसानों की भूमि की गई है अधिग्रहित
बता दें कि इस परियोजना के लिए कराए गए टेंडर में 29 कंपनियों ने हिस्सा लिया था। परियोजना के प्रथम चरण के लिए जिले के 45 गांवों के चार हजार किसानों की 195 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत अधिग्रहीत की गई है। परियोजना में प्रभावित होने वाले किसानों के भूमि, भवनों, बगीचों, कुओं के स्वामित्व का मुआवजा जारी कर दिया गया है।
रीवा रोड से ओल्ड जीटी रोड पर महुआरी, लवाइन कला होते हुए अंदावा के रास्ते इस रिंग रोड को आगे ले जाकर सहसों के पास एनएच-2 से मिला दिया जाएगा। वहीं समय की बाध्यता को देखते हुए बिना देर किए दिसंबर के पहले सप्ताह में रिंग रोड का कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। इसके अलावा गंगा नदी के पुल का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा।
नैनी लवायन कला और ओल्ड जीटी रोड से इनर रिंग रोड के निर्माण कार्य को शुरू करने की तैयारी है। जिसके लिए कार्यदाई संस्थाओं द्वारा लगभग सभी तैयारियां कर ली गई है। दिसंबर के पहले सप्ताह में इनर रिंग रोड का काम शुरू हो जाएगा। - पंकज मिश्रा, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, प्रयागराज