फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: जल जीवन मिशन के तहत पानी की शुद्धता जांचने की दी जा रही जानकारी, स्वच्छ सुजल गांव में बनी है लैब

Tue, 18 Feb 2025 06:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर

सार

स्वच्छ सुजल गांव में आने वाले श्रद्धालुओं को वॉटर टेस्टिंग लैब में बताया जा रहा है कि किस तरह से कोई व्यक्ति अपने गांव में पानी की जांच करवा सकता है। साथ ही बताया जा रहा है कि पीने योग्य पानी का पीएच लेवल क्या होना चाहिए।
विज्ञापन
जल जीवन मिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ नगर के सेक्टर-7 स्थित जल जीवन मिशन की स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी में आने वाले श्रद्धालुओं को जल जीवन मिशन से ग्रामीणों का जीवन कैसे बदला, इसकी जानकारी दी जा रही है। साथ ही उनके घरों में कितना शुद्ध पानी सप्लाई हो रहा है और ये पानी दूसरे स्त्रोतों से मिलने वाले पानी से कितना शुद्ध है। इसकी जानकारी भी दी जा रही है। इतना ही नहीं स्वच्छ सुजल गांव में बनी वॉटर टेस्टिंग लैब में प्रयागराज, संगमनगरी के आसपास के जिलों और महाकुंभ नगर में स्टॉल लगाने वाली विभिन्न संस्थाएं भी पानी की टेस्टिंग करवा रही हैं और पानी की शुद्धता की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन

जल जीवन मिशन - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं को पानी की शुद्धता जांचने के बारे में दी जा रही जानकारी
स्वच्छ सुजल गांव में आने वाले श्रद्धालुओं को वॉटर टेस्टिंग लैब में बताया जा रहा है कि किस तरह से कोई व्यक्ति अपने गांव में पानी की जांच करवा सकता है। स्वच्छ सुजल गांव में स्थापित वॉटर टेस्टिंग लैब के जरिए यहां आने वाले श्रद्धालु ये जान रहे हैं कि पीने योग्य पानी का पीएच लेवल क्या होना चाहिए। पानी का टीडीएस कितना होना चाहिए। इन सभी बातों की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा श्रद्धालुओं को ये भी बताया जा रहा है कि किस तरह से वो अपने गांव में ही पानी की जांच करवा सकते हैं।

रोजाना 50 से 70 पानी के सैंपल की जांच हो रही है
पानी की शुद्धता के बारे में जानकारी देने के साथ ही प्रयागराज और आसपास के जिलों के लोग पानी भी लेकर आ रहे हैं। जिनकी जांच स्वच्छ सुजल गांव में स्थापित वॉटर टेस्टिंग लैब में की जा रही है। इतना ही नहीं महाकुंभ नगर में स्टॉल लगाने वाली विभिन्न संस्थाएं भी अपने स्टॉलों के पानी का सैंपल लाकर इस लैब में जांच करवा रही हैं। जो भी श्रद्धालु पानी लाता है, उसकी जांच लैब में कार्यरत कर्मचारी करते हैं और पानी की गुणवत्ता के बारे में पूरी जानकारी मुहैया कराते हैं। स्वच्छ सुजल गांव की वॉटर टेस्टिंग लैब में तैनात केमिस्ट धनंजय सिंह बताते हैं कि रोजाना प्रयागराज और आसपास के जिलों से रोजाना 50 से 70 वॉटर सैंपल लाए जा रहे हैं। कभी-कभी ये संख्या ज्यादा भी होती है। वॉटर टेस्टिंग लैब में पानी की 9 मानकों पर जांच की जाती है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन - फोटो : अमर उजाला
इन पैरामीटर पर होती है पानी की जांच
क्लोराइड, कठोरता, आयरन, नाइट्रेट, फ्लोराइड, क्लोरीन, पीएच, टर्बिडीटी, अल्कलिनिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें