फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए बनेगी ईमानदारों की पार्टी

Sun, 29 May 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : demo
विज्ञापन
कई बड़े मुद्दों पर जनहित में पीआईएल करने वाले गैर राजनैतिक संगठन भारत पुनरोत्थान जल्द ही राजनैतिक चोले में नजर जाएगा। संगठन का दावा है कि ईमानदार लोगों को अपने साथ जोड़कर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा। इसी सिलसिले में संगठन के दो सदस्यी दल ने शुक्रवार और शनिवार को इलाहाबाद का दौरा किया। दोनों सदस्यों ने यहां अधिवक्ताओं, व्यापारियों, ब्यूरोक्रेट्स समेत विभिन्न वर्ग के लोगों से बात की और संगठन के उद्देश्य से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन


संगठन के संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल चतुर्वेदी और आशुतोष ने यहां जिला अधिवक्ता संघ और इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भारत पुनरोत्थान अभियान एक गैर राजनैतिक संगठन है जो पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रहा है। संगठन से जस्टिस आरसी लहोटी, जेएम लिंगदोह, एस. कृष्णास्वामी, जेएफ रिबेरो, भूरेलाल जैसी हस्तियां जुड़ी हुई हैं। इस अभियान को लगातार आगे बढ़ाना है। भ्रष्टाचार की हालत यह है कि देश के सकल घरेलू उत्पाद की 62 फीसदी रकम कालेधन में तब्दील हो जाती है। इसे जड़ से मिटाना होगा, सो संगठन यूपी के विधानसभा चुनाव में नए राजनैतिक दल के रूप में पूरे दमखम के साथ उतरने जा रहा है। 

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने भारत पुनरोत्थान अभियान की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को उचित प्रयास बताया। एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में महासचिव अशोक सिंह, आल इंडिया बार कौंसिल के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश पाठक, उपाध्यक्ष रुचिर श्रीवास्तव, बृजेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष राजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी के साथ हुई बैठक में सव्य साची तिवारी, शशांक शेखर तिवारी, शारदा प्रसाद, दिनेश द्विवेदी, वंश कुमार शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें