prayagraj news : केपी सिंह आईजी, प्रयागराज।
- फोटो : prayagraj
अयोध्या स्थानांतरित किए गए आईजी केपी सिंह ने अपने 34 साल के सेवाकाल का आधे से ज्यादा समय प्रयागराज में गुजारा। केपी सिंह की छवि मिलनसार व सर्वसुलभ अफसर के रूप में रही। दो बार कुंभ के सफल आयोजन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि महंत की मौत के बाद मठ से रिश्तों को लेकर वह विवादों में भी घिरे। शुक्रवार को स्थानांतरण के बाद उनका प्रयागराज से पिछले पांच वर्षों से लगातार रहा नाता छूट गया।
मूल रूप से मिर्जापुर के रहने वाले आईजी केपी सिंह 1987 बैच के पीपीएस अफसर हैं। 2002 में वह स्टेट पुलिस से आईपीएस में प्रोन्नत हुए। 2012-13 के कुंभ में सफल भूमिका को देखते हुए 2019 के कुंभ में उन्हें ही कमान सौंपी गई। उन्होंने कुंभ का सफलतापूर्वक आयोजन कराकर तारीफें भी बटोरीं। लेकिन कुछ कारणों से वह विवादों में घिरे। 34 वर्षों के सेवा काल में 18 साल, सात महीने और आठ दिन प्रयागराज में तैनात रहने को लेकर भी वह काफी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें...