फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियाद अच्छी हो तो उस पर जरूर बनेगी भव्य इमारत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुनियाद अच्छी हो तो उस पर जरूर बनेगी भव्य इमारत
विज्ञापन

0 पब्लिक लाइब्रेरी में 1887 में हुई विधानमंडल की पहली बैठक की याद हुई ताजा
प्रयागराज। बुनियाद अच्छी हो तो उस पर भव्य इमारत जरूर बनेगी। यह बात आने वाले दिनों में प्रयागराज में 8 जनवरी 1887 को सम्पन्न हुई विधान-मण्डल की पहली बैठक के सन्दर्भ में भी नगरवासियों की इच्छा के अनुरूप सच साबित होगी । इसकी पहल शुरू भी हो गई है । 70 वर्ष में पहली बार सार्वजनिक रूप से 8 जनवरी, 1887 की पहली बैठक की सूचना लोगों तक पहुंचाने का कार्य भाजपा ने ही किया। इसके लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बधाई के पात्र हैं। शनिवार को यह बातें भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कही।
विज्ञापन

आजाद पार्क स्थित पब्लिक लाइब्रेरी भवन में 8 जनवरी, 1887 की विधान-मण्डल की पहली बैठक की स्मृति आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि इस बार कोविड के बढ़ते सकंमण की वजह से कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया। बैठक में वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि आज का दिन प्रयागराज के लिए अति गरिमा का दिन है । इस अवसर पर व्रतशील शर्मा ने विधान-मण्डल की प्रथम बैठक के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि 2003 में तत्कालीन विधान सभा अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी के प्रयास से प्रयागराज में सम्पन्न हुए विधान सभा के एक दिवसीय सत्र हुआ। बैठक में भाजपा महानगर प्रोटोकाल अजय राय ने अगले वर्ष भव्य समारोह कराने की वकालत की। इस अवसर पर अनंत अग्निहोत्री, अभिषेक गुप्ता, अमित गोस्वामी, अनिल कनौजिया, प्रकाश भट्ट, लोकेश मुखर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें