कृषि विभाग के वरिष्ठ सहायक पर गंभीर आरोप, जांच का आदेश
प्रयागराज। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक पर फर्जी दस्तावेज बनाने समेत अन्य गंभीर आरोप लगे हैं। खाद, बीज के निरीक्षण के दौरान इस तरह के मामले विभाग के अफसरों के सामने आए। इस पर वितरकों की मांग पर संबंधित कर्मचारी को संयुक्त कृषि निदेशक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही संयुक्त निदेशक डॉ.आरके मौर्य ने उप निदेशक कृषि की अध्यक्षता में जांच कमेटी भी गठित कर दी है। कमेटी को 15 दिनों के भीतर जांच पूरी करनी है।