prayagraj news : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के मेडल जीतने पर हॉकी खिलाड़ियों ने प्रसन्नता जताई।
- फोटो : prayagraj
कोच प्रेम शंकर शुक्ला की सलाह पर एनआईएस कोच का प्रशिक्षण लिया। करीब 23 साल की उम्र में ही केंद्रीय विद्यालय मनौरी में हॉकी कोच के रूप में चयन हो गया। इसके कुछ समय बाद इविवि के फिजिकल एजूकेशन विभाग में गेस्ट फेकेल्टी के रूप में काम किया। यहां करीब आठ साल तक काम करने के बाद दोबारा केंद्रीय विद्यालय चले गए। उनके कार्यकाल में केवि मनौरी की टीम ने नेशनल चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया।
एक दर्जन इंटरनेशनल प्लेयर तैयार किए, एक टोक्यो ओलंपिक की टीम में भी
कोच पीयूष दुबे ने साई सोनीपत में अब तक करीब एक दर्जन इंटरनेशनल प्लेयर तैयार किए हैं। इनमें से तीन जूनियर वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं। एक संयोग यह भी है कि टोक्यो ओलंपिक में जिस भारतीय टीम के कोच पियूष दुबे हैं, उसी टीम में उनसे प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ी भी शामिल हैं। भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा सुमित पीयूष से प्रशिक्षण ले चुके हैं।
prayagraj news : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के मेडल जीतने पर हॉकी खिलाड़ियों ने प्रसन्नता जताई।
- फोटो : prayagraj