फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : लेटे हनुमानजी का पांव पखारने पहुंचीं मां गंगा, हर-हर महादेव के जयकारे से हुआ स्वागत

Thu, 05 Aug 2021 10:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गंगा बृहस्पतिवार की दोपहर त्रिवेणी बांध के पास स्थित बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गईं। मां गंगा के गर्भगृह में आने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की पूजा की।
विज्ञापन
prayagraj news : लेटे हनुमानजी मंदिर में गंगाजी प्रवेश कर गईं। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा बृहस्पतिवार की दोपहर त्रिवेणी बांध के पास स्थित बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गईं। मां गंगा के गर्भगृह में आने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की पूजा की। इसके बाद गंगा की आरती उतारी गई। शाम तक मंदिर परिसर में कमर से ऊपर गंगा बहने लगी। 

 

विज्ञापन

prayagraj news : संगम पर लेटे हनुमानजी का मां गंगा ने किया अभिषेक। - फोटो : prayagraj
प्रयागराज में गंगा के जलस्तर में वृद्धि लगातार जारी है। बृहस्पतिवार की शाम को मां गंगा चरण पखारने के लिए लेटे हनुमान मंदिर पहुंच गईं। गंगा जी का हर-हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष के साथ स्वागत किया गया। यह रोमांचक दृश्य देखने के लिए मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सावन में मंदिर में काफी भीड़ होती है। 
 

prayagraj news : संगम पर लेटे हनुमानजी का मां गंगा ने किया अभिषेक। - फोटो : prayagraj
संगम स्थित लेटे हनुमानजी का पांव पखारने के लिए बृहस्पतिवार को मां गंगा का पदार्पण हो गया। जिस तरह से गंगाजी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। उससे संभावना जताई जा रही थी कि एक दो दिन में मंदिर में गंगाजी प्रवेश कर सकती हैं।





 
विज्ञापन

prayagraj news : संगम स्थित लेटे हनुमान जी का अभिषेक करने पहुंचीं गंगा। - फोटो : prayagraj
लेटे हनुमानजी के मुख्य मंदिर को फिलहाल बंद कर दिया गया है। उनके छोटे विग्रह को पास स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में स्थापित करके उनकी नियिमत पूजा, आरती और श्रृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें