फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव की पत्नी ने जताई पति के जान के खतरे की आशंका

Thu, 12 Nov 2020 01:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के छतनाग ग्रामसभा की महिला प्रधान शशि देवी ने अपने पति एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव की जान का खतरा बताया है। प्रशासनिक अफसरों से लिखित शिकायत कर बताया है कि सवा साल पहले पति अशोक पर किए गए जानलेवा हमले में प्रयुक्त कारबाइन अब तक बरामद नहीं की जा सकी है। आरोप लगाया है कि गांव के कई हिस्ट्रीशीटर ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर रहे हैं। मामले की शिकायत डीपीआरओ से की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। 
विज्ञापन


छतनाग निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव की पत्नी शशि देवी गांव की प्रधान हैं। मंगलवार को पीडीए ने अशोक के तकरीबन चालीस साल मकान का नक्शा पास न होने का हवाला देकर ढहा दिया था। प्रधान शशि देवी ने बताया कि उक्त मकान उनकी सास बल्ली देवी के नाम से था। उसे पति अशोक का बताकर ढहा दिया गया।

प्रधान शशि देवी ने प्रशासनिक अफसरों लिखित शिकायत करते हुए पति की जान का खतरा बताया है। कहा कि सवा साल पहले पति पर आधा दर्जन बदमाशों ने अत्याधुनिक असलहों से जानवेला हमला किया था। हमले में प्रयुक्त कारबाइन अब तक बरामद नहीं की जा सकी है। कारबाइन को जमीन निगल गई या फिर आसमान, यह तो पुलिस की बता सकती है।
विज्ञापन


प्रधान शशि देवी ने गांव में ग्रामसभा की कई एकड़ जमीन पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग मामले की लिखित शिकायत डीपीआरओ से की लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं की गई। शिकायती पत्र में यह भी कहा गया है कि ग्रामसभा की करोड़ों की जमीन गांव के कुछ हिस्ट्रीशीटर जबरन कब्जा कर प्लटिंग कर रहे हैं। शिकायत किए छह माह से ऊपर होने को आए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें