फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठवें राउंड के बाद भी 252 सीटें रह गईं खाली

Thu, 12 Nov 2020 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
mnnit prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
देश भर के सभी आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश के लिए छठवें राउंड के लिए सीट एलाटमेंट का काम पूरा हो गया। चौथे, पांचवें राउंड के बाद बड़ी संख्या में नाम वापसी और कैंसिलेशन के बाद छठवें राउंड में 6119 सीटों का आवंटन किया गया। सात नवंबर को जारी छठवें राउंड के सीट एलाटमेंट के बाद भी 252 सीटों पर किसी छात्र ने दावा नहीं किया। छठवें राउंड की काउंसलिंग एवं डाक्यूमेंट अपलोड करने एवं वेरीफिकेशन का काम 13 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन


मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के निदेशक एवं सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सी-सैब) के चेयरमैन प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि किसी कारण से काउंसलिंग में भाग नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए खाली सीटों के सापेक्ष 16 नवंबर से स्पेशल काउंसलिंग के लिए विकल्प लिए जाएंगे।

इसमें अभ्यर्थी नए तरीके से विकल्प भरकर एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं केंद्रीय संस्थानों के लिए अपने विकल्प भर सकेंगे। इस राउंड में आईआईटी शामिल नहीं होगी। प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि अंतिम राउंड की काउंसलिंग में 252 ऐसी सीटें हैं जहां किसी छात्र ने विकल्प नहीं भरा है, इन सीटों को स्पेशल राउंड की काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। नाम वापस लेने वालों एवं एडमिशन कैंसिल कराने वालों की जगह प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें