18 हजार से अधिक मछुआरों को किया जागरूक
अधिकारियों का कहना है कि हिल्सा को फिर गंगा-यमुना का हिस्सा बनाने के लिए वर्ष 2020-22 तक फरक्का से प्रयागराज के बीच 440 जागरूकता कार्यक्रम किए गए। इस दौरान 18,000 से अधिक मछुआरों को जागरूक किया गया।
1000 रुपये किलो का भाव
मांसाहार करने वालों के लिए यह मछलियां न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि इनमें आयोडीन, जिंक, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके एंटी ऑक्सीडेंट गुण कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से भी रोकते हैं। इनमें मौजूद ओमेगा-3 त्वचा को बेहतर बनाने में मददगार है। इसी कारण यह 700 से 1000 रुपये प्रति किलो तक बिकती है।