क्या है मामला
याची की ओर से कृष्ण जन्मभूमि पर कथित तौर पर बनी मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि मंदिर की जमीन हिंदुओं को सौंप दी जाए और उक्त भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए कृष्ण जन्मभूमि जन्मस्थान के लिए एक उचित ट्रस्ट का गठन किया जाए। याचिका में याचिका के निपटारे तक हिंदुओं को सप्ताह में कुछ दिनों और जन्माष्टमी के दिनों में मस्जिद में पूजा करने की अनुमति दिए जाने की मांग गई है।
याचिका में कहा गया है कि भगवान कृष्ण का जन्म राजा कंस के कारागार में हुआ था और उनका जन्म स्थान शाही ईदगाह ट्रस्ट द्वारा बनाए गए वर्तमान ढांचे के नीचे है। यह कहा जाता है कि 1968 में सोसाइटी श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ने ट्रस्ट मस्जिद ईदगाह की प्रबंधन समिति के साथ एक समझौता किया, जिसमें देवता की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा बाद वाले को दे दिया गया।