फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : भाजपा का झंडा लेकर जा रहे छात्र पर हमला, बीच चौराहे पर जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 11 Mar 2022 09:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राज 10 बजे के करीब बघाड़ा में पूर्वांचल चौराहे के पास दो युवक भाजपा का झंडा लेकर जा रहे थे। अभी वह एनी बेसेंट चौराहे के पास पहुंचे थे कि तभी वहां पहले से मौजूद आधा दर्जन युवकों ने हाथ में झंडा देखते ही गालियां देने लगे।
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज में भाजपा का झंडा लेकर जा रहे युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। छोटा बघाड़ा में हुई इस घटना में आधा दर्जन दबंगों ने उसे रोक लिया और फिर घेरकर उस पर लात-घूंसे बरसाए। घटना का वीडियो बनाने पर 10वीं के छात्र आशीष राजपूत को भी पीटा और मोबाइल भी छीन लिया। उसने सात-आठ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट, लूट की धारओं में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन




घटना नौ मार्च की है। राज 10 बजे के करीब बघाड़ा में पूर्वांचल चौराहे के पास दो युवक भाजपा का झंडा लेकर जा रहे थे। अभी वह एनी बेसेंट चौराहे के पास पहुंचे थे कि तभी वहां पहले से मौजूद आधा दर्जन युवकों ने हाथ में झंडा देखते ही गालियां देने लगे। एक युवक ने विरोध किया तो उसे रोक लिया और घेरकर हमला बोल दिया। उसे लात-घूंसों से भरे चौराहे जमकर पीटा।

Trending Videos

हमलावरों की तलाश जारी
इसी दौरान बघाड़ा में किराये के कमरे में रहने वाला आशीष राजपूत पहुंच गया जो खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था। आशीष जीआईसी में 10वीं का छात्र है और अपने भाई जीतेंद्र के साथ रहता है। आरोप है कि झंडा लेकर जा रहे युवकों को पीट रहे हमलावरों ने वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मोबाइल छीन लिया और फिर उसे भी पीट दिया।



इसके बाद धमकाते हुए भाग निकले। जिसके बाद आशीष ने थाने पहुंचकर शिकायत की जबकि पिटने वाले अन्य दोनों युवक दहशत में भाग निकले। आशीष की तहरीर पर पुलिस ने सात-आठ अज्ञात हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार को छात्रनेता नीरज प्रताप सिंह समेत अन्य भुक्तभोगी को लेकर कार्रवाई की गुहार लगाने थाने पहुंचे तब एफआईआर की कॉपी दी गई। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना में पीटे गए अन्य दोनों युवक थाने नहीं आए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो भी हुआ वायरल
जिस समय झंडा लेकर जा रहे युवक को पीटा जा रहा था, उसी समय घटनास्थल के पास ही मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। वीडियो में आधा दर्जन हमलावर एक युवक को पीटते दिख रहे हैं। यही नहीं वह झंडा छीनते भी दिखाई पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें