फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : कोर्ट को आश्वासन देकर पालन न करना धोखा, विशेष सचिव और बीएसए को नोटिस जारी

Wed, 16 Mar 2022 10:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोर्ट के निर्देश पर हाजिर दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि चयनित अध्यापक याचियों को कार्यभार ग्रहण कराकर वेतन भुगतान किया जाएगा। याची अधिवक्ता ने बताया कि कार्यभार ग्रहण करा लिया गया है लेकिन वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि कोर्ट को आश्वासन देकर पालन न करना कोर्ट को धोखा देना है। इसके लिए अधिकारियों के खिलाफ अवमानना आरोप क्यों न बनाया जाए? कोर्ट ने यूपी के विशेष सचिव आरबी सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराजए प्रवीण कुमार तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 30 मार्च को स्पष्टीकरण के साथ तलब किया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने कोरांव में प्राइमरी स्कूल अध्यापक शैलेश कुमार यादव और दो अन्य की अवमानना याचिका पर दिया है।

विज्ञापन





कोर्ट के निर्देश पर हाजिर दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि चयनित अध्यापक याचियों को कार्यभार ग्रहण कराकर वेतन भुगतान किया जाएगा। याची अधिवक्ता ने बताया कि कार्यभार ग्रहण करा लिया गया है लेकिन वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस पर कोर्ट ने कहा कि आश्वासन का पालन नहीं करना कोर्ट को धोखा देना है। इसे गंभीरता से लिया और कारण बताओ नोटिस जारी कर तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें