फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव : अव्यवस्था फैलाने वालों की रद्द होगी सदस्यता

Sat, 16 Oct 2021 08:59 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
allahabad high court - फोटो : social media
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक दिसंबर को होने जा रहे वार्षिक चुनाव व 18 अक्तूबर को हो रही आमसभा की बैठक में अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। एल्डर कमेटी ने यह स्पष्ट किया है कि बैठक व चुनाव की निगरानी हाईकोर्ट की खंडपीठ कर रही है, जिसके समक्ष गड़बड़ी करने वालों के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एल्डर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल 4 अगस्त 2021 को समाप्त हो चुका है और इसी दिन एल्डर कमेटी प्रभाव में मानी जाएगी। कमेटी के सदस्यों का कहना था कि कोर्ट के आदेश के तहत 18 अक्तूबर को आम सभा की बैठक बुलाई गई है तथा जिन सदस्यों ने अपने सदस्यता शुल्क इस तिथि तक जमा कर दिए हैं उन्हीं को मतदान का अधिकार होगा। सदस्यता शुल्क जमा करने की तिथि इसके बाद नहीं बढ़ाई जाएगी। 

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में लगभग 12000 मतदाता है, जिनमें से छह हजार के करीब आजीवन सदस्य हैं। मतदान का अधिकार उन्हीं सदस्यों को मिलेगा जिनका सदस्यता शुल्क निर्धारित तिथि तक जमा हो चुका होगा। एल्डर कमेटी के सदस्यों का कहना था कि 18 तारीख को होने जा रही आमसभा की बैठक की निगरानी के लिए बैठक स्थल में सीसीटीवी कैमरे और ऑडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


ताकि बैठक में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के बारे में खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग
की जा सके। आम सभा की बैठक में पिछली कार्यकारिणी का वार्षिक लेखा-जोखा व बजट प्रस्तुत किया जाएगा तथा आगामी वर्ष के लिए ऑडिटर की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा 4 अगस्त के बाद के क्रियाकलापों पर भी विचार किया जाएगा।

एक  दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन समिति गठित कर दी गई है इसकी सहायता से एल्डर कमेटी चुनाव संपन्न कराएगी। वार्ता में एल्डर कमेटी के चेयरमैन शशि प्रकाश सिंह वह सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता गण एनसी राजवंशी टीपी सिंह ओपी सिंह और अनिल तिवारी के अलावा निर्वाचन समिति के सदस्य शिव कुमार पाल महेंद्र बहादुर सिंह, वशिष्ठ तिवारी, शैलेंद्र सिंह राठौर और मनोज कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें