सीएए लागू होने के बाद पहली जुमें की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन रहा एलर्ट
सीएए लागू होने के बाद पहली जुमें की नमाज को लेकर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट मोड में रहा। सिरसा, मेजारोड, मेजा खास, अमिलिया कला सहित कई जगहों पर स्थित मस्जिदों में जुमें की नमाज शुरू हुई तो वहां पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। सिरसा में एसडीएम जयजीत कौर मिश्रा, एसीपी रवि कुमार गुप्ता, मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय सहित कई दरोगा मुस्तैद रहे। वहीं कस्बों एवं चौराहों पर भी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। एसीपी रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि जुमें की नमाज को लेकर कस्बों एवं चौराहों पर एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। जुमें की नमाज सकुशल संपन्न कराई गई।