फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल आनंतीबेन ने की गोद भराई, अन्नप्राशन भी

Thu, 04 Mar 2021 08:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे का अन्नप्राशन करातीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बृहस्पतिवार को कटरा स्थित बख्तियारी आंगनबाड़ी केंद्र में कुर्सी, मेज, पुष्टाहार आदि वस्तुओं का वितरण किया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने रोजिना नामक महिला की गोद भराई की। साथ ही उन्होंने छह महीने की बच्ची अरशिफा फातिका का अन्नप्राशन भी किया।

विज्ञापन


राज्यपाल के स्वागत के लिए आंगनबाड़ी केंद्र को विशेष रूप से सजाया गया था। उनके आगमन पर केंद्र की बच्चियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। राज्यपाल ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किए। कुपोषित बच्चे आतिफ को भी पोषण किट प्रदान किया। राज्यपाल ने बच्चों को पढ़ने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षण संस्थानों तथा अन्य लोगों से आंगनबाड़ी केंद्रों के सहयोग के लिए आगे आने की अपील की।

उनका कहना था कि आंगनबाड़ी केंद्र एक कमरे में चलाए जाते हैं, जहां छोटे बच्चे आते हैं। सभी की जिम्मेदारी बनती है कि इनमें आने वाले बच्चों के भविष्य की बारे में सोचें। इसके लिए उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने की अपील की। सीडीओ शिपू गिरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर एकेटीयू के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एकेटीयू के प्रतिकुलपति प्रो विनीत कंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज राव, राजेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

बच्चों के मानसिक विकास के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण

केंद्रों पर आने वाले बच्चों के शारीरिक तथा मानसिक विकास के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। वाराणसी में इस आधार पर केंद्रों का संचालन भी हो रहा है। राज्यपाल ने उसी तर्ज पर यहां भी प्रशिक्षण दिए जाने तथा केंद्र संचालन की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें