फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी को मिले गणित के 26 प्रवक्ता : यूपीपीएससी ने जारी किया सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम

Sat, 14 Aug 2021 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (पुरुष संवर्ग) के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों को गणित विषय के 26 नए प्रवक्ता मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शनिवार को प्रवक्ता गणित के पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया।
विज्ञापन
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (पुरुष संवर्ग) के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों को गणित विषय के 26 नए प्रवक्ता मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शनिवार को प्रवक्ता गणित के पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इनमें 16 पद अनारक्षित, आठ पद अन्य पिछड़ा वर्ग, एक पद अनुसूचित जाति और एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन


इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आठ एवं नौ जुलाई को आयोजित किया गया था। इंटरव्यू के आधार पर श्रेष्ठताक्रम के अनुसार जारी किए गए अंतिम चयन परिणाम में राम केश, शिवम रघुवंशी, आशुतोष कुमार द्विवेदी, अखिलेश कुमार, मंदीप कुमार, सोनू कुमार, अंकित अग्रवाल, दीपक सिंह, मोहम्मद दिलशाद, प्रज्ञा दत्त पांडेय, रमेश कुमार, रमापति तिवारी, अमरेंद्र कुमार यादव, अभिजीत मित्रा, अजय कुमार, पुष्पराज बिंद, विनोद कुमार, अरविंद कुमार यादव, कृष्ण चंद्र साहू, दलवीर सिंह, संतोष कुमार वर्मा, राजेश कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, विवेक कुमार, सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं हर्षवर्धन सिंह के नाम शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें