दूसरी ओर घरेलू बाजारों में अच्छी आवक के साथ-साथ विदेशी खरीदारों की ओर से मांग कम होने के कारण देश के प्रमुख मसालों की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। इस बीच दक्षिण भारत एवं देश के अन्य राज्यों में तमाम मसालों की फसल भी अच्छी हुई है। इसका असर भी बाजार में देखने को मिल रहा है। किराना व्यापारी प्रमिल केसरवानी ने बताया कि बीते 15 दिन में तमाम मसालों के दाम गिरे हैं। आने वाले दिनों में मसालों के दाम में और गिरावट हो सकती है। इसी तरह थोक कारोबारी दीपक केसरवानी ने बताया कि जीरा का रेट आने वाले दिनों में और कम हो सकता है।