फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा खतरे के निशान से साढ़े तीन मीटर नीचे आईं गंगा और यमुना, पानी निकलने के बाद मुहल्लों में गंदगी का अंबार

Mon, 16 Aug 2021 11:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • मुहल्लों में पानी निकल जाने के बाद उठ रही भयानक दुर्गंध, अपने घरों की सफाई में जुटे लोग
विज्ञापन
prayagraj news : बाढ़ का पानी कम होने के बाद साफ-सफाई में जुटे लोग। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरियों को फिलहाल बाढ़ से पूरी तरह से राहत मिल गई। सोमवार की रात आठ बजे दोनों नदियों का पानी खतरे के निशान से साढ़े तीन मीटर नीचे आ गया। तटीय इलाके पूरी तरह से खाली हो गए। तटीय इलाकों में गंदगी जमा होने से कई तरह की दुश्वारियां शुरू हो गई हैं। गंदगी और बदबू से लोगों का रहना मुहाल हो गया है। बाढ़ का पानी निकलने के बाद लोग अपने घरों की सफाई में जुट गए हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग बाढ़ प्रभावित इलाकों पर विशेष ध्यान दें, जिससे कि बीमारियां पांव न पसार सकें।

विज्ञापन

prayagraj news : बाढ़ का पानी घटने के बाद मुहल्ले पट गए कचरे से। - फोटो : prayagraj
सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार की रात आठ बजे से सोमवार की रात आठ बजे तक यानी पिछले 24 घंटों में गंगा 1.04 मीटर और यमुना 2.13 मीटर कम हुई हैं। सोमवार की रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 81 मीटर पर और यमुना का 80 मीटर रिकार्ड किया गया। गंगा का जलस्तर कम होने से राजापुर, नेवादा, बेली कछार, उंचवागढ़ी, रसूलाबाद, शिवकुटी, ओम गायत्रीनगर, छोटा बघाड़ा, सलोरी, दारागंज, परेड मैदान, झूंसी, फाफामऊ आदि इलाकों में बाढ़ वाला पानी अब नहीं रह गया है। उधर, यमुना तटीय इलाके करेलाबाग, गड्ढा कॉलोनी, करेली का गौसनगर, यमुनाबैंक इलाके में रहने वाले लोगों को राहत मिल गई है। संगम परेड मैदान भी पूरी तरह से पानी नहीं रह गया है।
विज्ञापन

prayagraj news : बाढ़ का पानी कम होने के बाद साफ-सफाई में जुटे लोग। - फोटो : prayagraj
पानी कम होने से बड़े हनुमान मंदिर भी खाली हो गया है। सोमवार को मंदिर की साफ-सफाई की गई। उधर, बख्शी बांध का स्लूज गेट को भी खोलने की तैयारी कर ली गई है। सिंचाई विभाग के एसडीओ विनय प्रताप के मुताबिक मंगलवार की रात तक बख्शी बांध का स्लूज गेट खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्लूज गेट के पास तकरीबन सवा मीटर पानी बचा था। संभावना है कि मंगलवार की रात तक पानी पूरी तरह से खाली हो जाएगा। इसके बाद ही स्लूज गेट खोल दिया जाएगा। रसूलाबाद इलाके के पार्षद मुकुंद तिवारी और राजापुर की पार्षद निक्की ने कहा कि बाढ़ का पानी निकलने के बाद अब इलाकों में गंदगी और बदबू एक बड़ी चुनौती बन गई हैं। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग मिलकर काम करें, जिससे कि बीमारियों के पांव पसारने की संभावना न के बराबर हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें