फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से दोस्ती कर युवती को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

Thu, 17 Dec 2020 11:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन

धूमनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की एक मैट्रिमोनियल  साइट पर लखनऊ के रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई। युवक ने लड़की से मिलने की जिद की और प्रयागराज आ गया। यहां उसने एक मंदिर में लड़की की मांग में सिंदूर डाला और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। लखनऊ वापस जाते ही उसने लड़की के नंबर को ब्लाक कर दिया। काफी प्रयास के बाद जब वह शादी को राजी नहीं हुआ तो बृहस्पतिवार को युवक के खिलाफ कीडगंज थाने में तहरीर दी गई। रात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन


धूमनगंज के झलवा की रहने वाली युवती के घर वाले मैट्रिमोनियल साइट पर उसके लिए लड़का तलाश रहे थे। लखनऊ के इंदिरा नगर में कुकरैल के पास रहने वाले सुमित वर्मा ने शादी की इच्छा जताई। युवती और सुमित के बीच फोन पर बात होने लगी। दोनों फेसबुक से भी जुड़ गए। इसके बाद सुमित युवती से मिलने की जिद करने लगा।

rape shimla
युवती ने शर्त रखी कि पहले वह उसके माता-पिता से मिले। अक्तूबर महीने में सुमित प्रयागराज पहुंच गया। उसने युवती को कीडगंज स्थित होटल में बुलाया। युवती ने कहा, पहले शादी करो। इसके बाद युवक उसे लेकर एक मंदिर गया और वहां उसकी मांग में सिंदूर भरकर कहा कि अब शादी हो गई है। वह युवती को लेकर कीडगंज स्थित होटल पहुंचा।
विज्ञापन

रेप - फोटो : डेमो फोटो
यहां पर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। यहां से वापस लौटने के बाद सबसे पहले उसने युवती का नंबर ब्लाक कर दिया। फेसबुक पर संपर्क की कोशिश की तो उसने वहां से भी लड़की को ब्लाक कर दिया। दूसरे के नंबर से जब युवती ने उससे संपर्क किया तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। लड़की तथा घर वालों ने काफी प्रयास किया लेकिन सुमित और उसके घर वाले मानने को तैयार नहीं हुए। बृहस्पतिवार को लड़की ने तहरीर दी। सुमित के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

आज होगा मेडिकल, पुलिस टीम जाएगी लखनऊ

लखनऊ के सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती का मेडिकल शुक्रवार को कराया जाएगा। इंस्पेक्टर रोशन लाल ने बताया कि होटल में भी छानबीन की जा रही है। पुलिस की एक टीम जल्द ही सुमित की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें